कूल सोनम-हॉट शाहिद के मौसम को पसंद करेगें दर्शक!

Mausam
अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही सफलता ने उनका साथ नहीं दिया। बावजूद वो चर्चा में रहती है। अक्सर उनको लोग कूल लुक वाला कहते है ऊपर से उनकी लंबाई बहुत सारे हीरों के साथ उन्हें काम करने से रोकती है। लोग उन्हें कहते हैं कि वो ठीक-ठाक एक्टिंग कर लेती हैं लेकिन फिर भी उनकी फिल्में नहीं चलती।

एक बार फिर से सोनम कपूर की फिल्म मौसम पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी बॉलीवुड के हॉट चाकलेटी स्टार शाहिद कपूर के साथ है। फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि सोनम कपूर को फिल्म में खूबसूरत दिखाने की हर संभव कोशिश की गई है। लेकिन फिर कुछ लोग कह रहे है कि इस मौसम में ठंडक नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी शाहिद के पापा पंकज कपूर ने लिखी है। और इस फिल्म के जरिये ही पंकज फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म की जब स्टार कास्ट बनायी जा रही थी तो सब ने यही कहा कि शाहिद के साथ सोनम की जोड़ी जमेगी नहीं क्योंकि सोनम हॉट नहीं है लेकिन पंकज ने फिर भी शाहिद को साथ सोनम को साथ लिया। और तो और सोनम ने फिल्म में दो बार लंबा लिपलॉक भी शाहिद के साथ दिया है।

कहने का मतलब ये कि फिल्म में सोनम ने हर वो चीज करने की कोशिश की है, जिसे देखने के बाद लोग उनके ऊपर से ठंडे होने का तमगा हटा लें। फिल्म 16 सिंतबर को पर्दे पर पहुंच रही है। देखना दिलचस्प होगा कि सोनम की मेहनत रंग लाती है कि नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X