आमिर द्वारा डिजाइन 3 इडियट्स जूते खरीदें

अभिनेता ने 'कनवर्स' जूतों की एक नई श्रृंखला डिजाइन की है, जिसे उन्होंने 'डूडल डिजाइंस' नाम दिया है। फिल्म में आमिर, आर. माधवन और शरमन जोशी ने यही जूते पहने हैं। इन जूतों को 'होमशॉप 18' चैनल पर 'कनवर्स 3 इडियट्स कलेक्शन' शो के जरिए बेचा जा रहा है।
होमशॉप 18 के सीईओ संदीप मल्होत्रा के मुताबिक "आजकल युवा अपने पसंदीदा अभिनेता के पहनावे से प्रेरित होते हैं। वे वैसा ही पहनावा अपनाकर अपना रहन-सहन विकसित करना चाहते हैं। होमशॉप 18 हमेशा अपने उपभोक्ताओं के सामने फैशन की नई चीजें पेश करती है इसलिए इस बार साल की सबसे अधिक प्रतीक्षारत फिल्म से जुड़ी वस्तुएं ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं।"
वैसे किसी फिल्म के प्रचार के लिए आजमाये जाने वाले ये तरीके केवल भारत के लिए नये हैं। हॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर इन निराले तरीकों से अपनी फिल्मों और उत्पादों का प्रचार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











