सलमान खान या अक्षय कुमार नहीं- ये हैं 2018 के रियल BOX OFFICE किंग
हाल ही में रिलीज राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म 4 दिनों में ही सुपरहिट हो चुकी है। 2018 में रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर साफ है कि आज दर्शकों को सलमान खान या अक्षय कुमार से मतलब नहीं, बल्कि फिल्मों में अच्छी कहानी, अच्छा कंटेंट होना ज्यादा मायने रखता है।
'भारत' के बाद.. इस फिल्म की शूटिंग करेंगे सलमान खान- 2019 धमाका
सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई। हां, फिल्म ने 150 करोड़ तक की कमाई कर ली.. लेकिन फिल्म का बजट भी 150 करोड़ ही था। फिल्म ने स्टारडम के बल पर शानदार ओपनिंग जरूर की.. लेकिन 5 दिनों में ही औंधे मुंह गिर पड़ी। ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खां को भी दर्शकों ने सीधे सीधे नकार दिया।

पिछले कुछ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर नजर डालेंगे तो साफ दिखेगा कि किसी फिल्म को कमाई के लिए ईद या दिवाली या क्रिसमस पर रिलीज करने की भी जरूरत नहीं है। यदि निर्माता- निर्देशक को अपनी फिल्म पर भरोसा है.. तो फिल्म किसी भी तारीख को रिलीज हो.. उसे दर्शक जरूर मिलेंगे। स्त्री इसका ताज़ा उदाहरण है।


Click it and Unblock the Notifications











