सुशांत सिंह राजपूत का ट्विटर अकाउंट और मौत का गहरा कनेक्शन- खुल रहे हैं राज
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद डिप्रेशन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लोग इसकी गहराई को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा क्या हुआ कि इंसान ने अपनी जान ले ली? सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से गुजर रहे थे और यह राज उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरीए भी बताने की कोशिश की थी। उनके ट्विटर का कवर फोटो एक ऐसे पेंटर ने बनाई है, जो डिप्रेशन से जूझ रहे थे और बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
अद्वितीय डच चित्रकार और शिल्पकार विंसेंट वैन गॉग के बारे में ये कहा जाता है कि ये पेंटिंग उन्होंने तब बनाई थी जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में बनाया था। एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

सुशांत का ट्विटर प्रोफाइल उनकी सोच, दर्शन और विज्ञान के प्रति उनके झुकाव को दिखाता था। जिस तरह 'डबल स्लिट प्रयोग' (Photon in a double-slit) ने फोटोन यानि प्राकाश के बहुआयामी व्यक्तित्व को उजागर किया। सुशांत भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा और बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाना चाहते थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications