महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उड़ाई जैकलीन फर्नांडीज की नींद, शेयर कर दी प्राइवेट व्हाट्सएप चैट

जैकलीन फर्नांडीज और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर काफी समय से विवाद हो रहा है। 200 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग केस के बाद जेल गया कॉनमैन अब फिर ले चर्चा में है। लगातार जेल के पत्र लिखने बाद उसने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि जैकलीन ने भी नहीं सोचा होगा।
खबर है कि महाठग ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने के लिए पुरानी व्हाट्सएप चैट शेयर कर दी है। कुछ समय पहले भी ऐसा कुछ सामने आया था और इसके बाद सुकेश ने दावा किया था कि ये फर्जी हैं।
इसके बाद अब फिर से सुकेश के द्वारा व्हाट्सएप चैट को शेयर किया गया है। इसके पहले जैकलीन फर्नांडीज पर सुकेश ने आरोप लगाया था कि वो चैट को चटपटा बनाने की कोशिश कर रही है।
सुकेश ने किया दावा
महाठग सुकेश का कहना है कि, "जो चैट आप अभी देख रहे हैं वो साल 2021 की है, इस दौरान मेरे और जैकलीन के बीच गलतफहमी हुई थी। इस चैट में आप उसे किसी भी तरह की गलतफहमी के बावजूद माफी मांगते हुए और मेरे लिए प्यार जताते हुए देख सकते हैं।''
इसके अलावा सुकेश ने एक कार्ड भी साझा किया है जिसमें हाथों से लिखा गया है। उसका कहना है जैकलीन फर्नांडीज ने लिखा, "मैं हमेशा के लिए आपकी हूं...लव बोट्टा बोम्मा"। सुकेश ने ये भी कहा कि ये तो सिर्फ टीजर है, ऐेसे ढेरों चैट्स उनके पास पड़े हैं। हालांकि अभी जैकलीन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इस मामले में सामने नहीं आया है।
परेशान हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ की ठगी के मामले में दर्ज केस को निरस्त करने की मांग की थी। अभिनेत्री ने 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर ईडी की तरफ से दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी और खुद को निर्दोश बताया था।


Click it and Unblock the Notifications











