कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट की थी करोड़ों की ज्वैलरी और लग्जरी कार!

कुछ समय से लगातार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज चर्चा में चल रहीं हैं और इसका कारण उनके ऊपर लगे मनी लॉंड्रिंग का आरोप। आए दिन इस केस को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। गौरतलब है कि ईडी 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की जांच कर रहा है। ये मामला इतना आगे बढ़ चुका है कि इसको लेकर जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से हाल ही में पूछताछ की गई थी।

इस वक्त जो खबर सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि पता चला है कि.. बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों को आरोपियों से लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत दायर चार्जशीट में कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर कथित तौर पर अपने मेकअप आर्टिस्ट शान के जरिए जैकलीन के संपर्क में आए थे।

पूछताछ के लिए बुलाया गया था

पूछताछ के लिए बुलाया गया था

ईडी अधिकारियों द्वारा मुंबई के एक निजी हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोकने के बाद जैकलीन को हाल ही में 8 दिसंबर को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खबरों की मानें तो जैकलीन फर्नांडीज को 7 करोड़ की ज्वैलरी और एक लक्जरी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा दे दी गई है।

द-बैंग टूर

द-बैंग टूर

हाल ही में सलमान खान के द-बैंग टूर को लेकर जैकलीन फर्नांडीज खबरों में आईं थीं, इसी केस के चलते जैकलीन फर्नांडीज द-बैंग टूर का हिस्सा नहीं बन पाईं थीँ। जैकलीन फर्नांडीज इस वक्त मुश्किल में है और देखना है कि आने वाले समय में किस तरह का मामला सामने आता है।

पूछताछ जारी है

पूछताछ जारी है

अभिनेत्री से लगातार पूछताछ जारी है और उनके विदेश जाने की अनुमति अभी नहीं मिली है। वर्कफ्रंट पर जैकलीन फर्नांडीज कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में चल रही हैं।

किक 2 का ऐलान

किक 2 का ऐलान

कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी फिल्म किक 2 का ऐलान किया था जिसमें साफ कर दिया गया था कि जैकलीन फर्नांडीज इस फिल्म का हिस्सा भी बनने वाली हैं।

भूत पुलिस में नजर आईं थीं

भूत पुलिस में नजर आईं थीं

आखिरी बार वो सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म भूत पुलिस में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अलावा यामी गौतम भी नजर आईं थीं और दोनों के किरदार काफी अलग थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X