दीपिका पादुकोण की ट्रोलिंग पर भड़कीं कॉंग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, इस तरह से लगाई ट्रोल्स की क्लास!

deepika padukone

कॉफी विद करण के नए सीजन में पहुंचने के बाद लगातार दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान बात करते हुए उन्होने कहा था कि वो रणवीर सिंह के साथ साथ उस वक्त कुछ और लड़कों के साथ टच में थीं।

इसके बाद वो इतनी बुरी तरह से ट्रोल होंगी इसका अंदाजा शायद उनको भी नहीं होगा। हालांकि इस पर लोगों की अलग अलग राय है लेकिन अब कॉंग्रेस की स्पोक्स पर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होने दीपिका की ट्रोलिंग को गलत बताते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

दरअसल सुप्रिया श्रीनेत को इंटरनेट पर नफरत फैलाने वाले लोगों से दिक्कत है। उन्होने कहा, "हम क्या बन गए हैं? एक जोड़ा एक टॉक शो में एक साथ बैठता है और अपने रिश्ते, अपनी शादी, अपने प्रेमालाप के बारे में बात करता है।

एक महिला, जो एक सुपर अचीवर है, मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्ष के बारे में बात करती है - वह वास्तव में इस अनकहे दानव से निपटने के लिए कई लोगों को प्रोत्साहित करती है। एक व्यक्ति, जो कोई मामूली उपलब्धि हासिल करने वाला भी नहीं है, इस बारे में बात करता है कि जब वह आघात से गुजरी तो वह उसके साथ कैसे खड़ा रहा।''

इसके अलावा उन्होने कहा, "उन मुद्दों के बारे में बोलने के उनके साहस की सराहना करने के बजाय, जिन्हें हम एक समाज के रूप में दबा देते हैं। वे विशेष रूप से महिला, ट्रोलिंग, चरित्र हनन और अश्लील मीम्स का विषय बन गई हैं।

लोग वास्तविकता को संभाल क्यों नहीं पाते, क्यों कच्ची मानवीय भावनाएँ उन्हें असहज कर देती हैं, हर चीज़ को मीठी बातें क्यों कहनी पड़ती हैं, लोग इतने कड़वे, इतने नफरत से भरे, इतने अमानवीय और इतने आलोचनात्मक क्यों हो गए हैं? लेकिन सच तो यह है कि जो नफरत फैलाई जाती है, उससे जिन लोगों को निशाना बनाया जाता है, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

क्योंकि नफरत और दुर्व्यवहार गुमनाम, महत्वहीन लोगों से आता है जो अपने जीवन और चिंता से नाखुश और क्रोधित हैं।'' इसके अलावा भी सुप्रिया ने काफी कुछ कहा है जो कि उनके पोस्ट पर मौजूद है। आप देखिए सुप्रिया श्रीनेत का ये पोस्ट...

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X