Animal Criticism- 'बच्चियां रोने लगीं और बीच से फिल्म छोड़ दी..' संसद में भड़कीं कॉंग्रेस सांसद!

animal

Animal Topic In Parliament- रणबीर कपूर की फिल्म एनमिल इस वक्त काफी चर्चा में है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एंग्री यंग मैन बने रणबीर कपूर ने जिस तरह का धमाका किया है इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

मारकाट और अलग लेवल के एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हालांकि फिल्म की सफलता के साथ विवाद भी साथ चल रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म के नाम पर हिंसा परोसी जा रही है। अब ये मुद्दा राज्यसभा तक जा पहुंचा है।

इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन नजर आ रही हैँ। उन्होने एनिमल का विरोध करते हुए कहा, ''आजकल इस तरह की फिल्में आ रही है, अगर आप कबीर सिंह से शुरु करें पुष्पा से शुरु करें। अब एक फिल्म एनिमल आई है।

मैं आपको कह नहीं पाऊंगी की मेरी बेटी के साथ बहुत सारी बच्चियां थीं। वो बीच फिल्म से उठकर रोकर चली गईँ। इतनी हिंसा और महिलाओं के साथ असम्मान को जस्टिफाई किया जा रहा है। समाज इसको स्वीकार भी कर रहा है।

कबीर में जिस तरह वो अपनी वाइफ को ट्रीट करता है और इस फिल्म में जिस तरह से वाइफ को ट्रीट करता है। सब इसको पसंद कर रहे हैं, ये बहुत ही सोचनीय विषय है। युवाओं पर इसका असर जा रहा है, निटेगिव रोल को हीरो की तरह पेश किया जा रहा है और युवा इसको अपना रोल मॉडल मानते हैं।''

रंजीत रंजन के इस बयान पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैडम बात आपकी भी सही है लेकिन लड़कियां आजकल जिस तरह से काटती हैं उस पर भी बहस होनी चाहिए।''

एक ने लिखा, ''वह इस बारे में सच है कि बच्चे इन अभिनेताओं को अपना आदर्श बनाते हैं।'' एक ने लिखा, ''पहली बार किसी कांग्रेसी नेता को सही विषय पर बोलते सुन रहा हूं।'' एक का कहना है, ''18+ दूध पीते बच्चो के लिए नहीं बनी है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X