दाऊद ने दी बाबा सिद्दीकी को धमकी, तेरी फिल्‍म बनवा दूंगा 'एक था एमएलए'

मुंबई। सुना है तू मेरे खास आदमी अहमद लंगड़ा को परेशान कर रहा है। समझ जा बाबा वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। वो अपना फिल्‍म डायरेक्‍टर है ना... अरे वही राम गोपाल वर्मा उससे कह के तेरी फिल्‍म बनवा दूंगा, 'एक था एमएलए'। चल अब देख ले तू क्‍या चाहता है। अबतक तो आपको समझ में आ ही गया होगा कि धमकी देने का ये अंदाज किसका होगा। अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं। ये धमकी डी कंपनी का मालिक और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने महाराष्‍ट्र के सत्‍ताधारी कांग्रेस के एक विधायक बाबा सिद्दीकी को दी है।

जी हां अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम आज भले ही भारत की सरजंमी से काफी दूर बैठा हो मगर उसकी दहशत अभी भी देश में बरकरार है। उसकी धमकी के बाद आम आदमी तो आम आदमी, विधायक और मंत्रियों के भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी क्रम में दाऊद ने कांग्रेसी विधायक बाबा सिद्दीकी को धमकाते हुए कहा कि राम गोपाल वर्मा से बोलकर तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा, 'एक था एमएलए'! महाराष्‍ट्र के दैनिक समाचार पत्र सामना में प्रकाशित खबर की मानें तो दाऊद की धमकी के बाद बाबा सिद्दीकी सीधे मुख्‍यमंत्री के पास पहुंच गये।

Baba Siddique receives threatening call from Dawood Ibrahim.
बाबा की आपबीती सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सामना में प्रकाशित खबर के मुताबिक मुंबई में जमीन के एक टुकड़े को लेकर बाबा सिद्दीकी और दाऊद के करीबी माने जाने वाले अहमद लंगड़ा के बीच विवाद चल रहा है। इसके बाद छोटा शकील ने बाबा को धमकाया कि वह इस मामले से हट जाए वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। बाबा ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अहमद लंगड़ा को गिरफ्तार कर मकोका लगा दिया।

बताया जाता है कि इसी वजह से दाऊद बाबा से नाराज हो गया। इसके बाद दाऊद ने सीधे बाबा को धमकी दे डाली। दाऊद ने कहा कि "राम गोपाल वर्मा से बोल कर तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा, 'एक था एमएलए'।" पुलिस के आला अधिकारी अंबादास पोटे ने इस बात की पुष्टि भी की है और बाबा सिद्दीकी को सुरक्षा मुहैय्या कराया है। जानकारों का कहना है कि दाऊद ने इस तरह की धमकी इसलिये दी है कि क्‍योंकि राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर आधारित 'सत्या', 'कंपनी', 'अब तक छप्पन' जैसी कई फिल्में बनाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X