कंगना रनौत के आजादी कमेंट पर भड़के कांग्रेस नेता, एक्ट्रेस को कहा 'नाचनेवाली'
एक्ट्रेस कंगना रनौत को बॉलीवुड में तेज तर्रार माना जाता है जो अक्सर अपने बेबाक बोल्ड बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल में ही पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया कि देश को आजादी भीख में मिली। कंगना यहीं नहीं रूंकी और उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर भी कंट्रोवर्शियल बयान दिया।
कंगना रनौत के बयानों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति जगत में गहमागहमी मची हुई है। कंगना रनौत का विरोध करते हुए अब कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत को नाचनेवाली कहा।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना रनौत को लेकर ये विवादित बयान दिया। उन्होंने अभिनेत्री को नाचनेवाली कहा। विजय वडेट्टीवार ने कंगना रनौत के बयानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रिएक्ट किया।

मैं उन्हें तव्वजो ही नहीं देता
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर कोई डांस गर्ल (नाचनेवाली) महात्मा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करती हैं तो मैं उन्हें तव्वजो ही नहीं देता। 10 में से 9 लोग उनके बारे में गलत तरह की बाते ही करते हैं। ऐसे में उनपर बात करने की ज्यादा जरूरत नहीं है।

आजादी वाले बयान को लेकर काफी बवाल
इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर आप सूरज पर थूकेंगे तो वह आपके चेहरे पर ही गिरता है। बता दें कंगना रनौत के आजादी वाले बयान को लेकर काफी बवाल हुआ। इसके चलते कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने की मांग भी की।

कंगना रनौत ने क्या कहा
बता दें एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में आजादी भीख में मिली थी। असली आजादी साल 2014 में मिली जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली।

स्टेटमेंट को सही ठहराते हुए फिर दिया विवादित बयान
इसके बाद कंगना रनौत ने अपने स्टेटमेंट को सही ठहराते हुए कहा कि एक और गाल आगे करने से भीख मिलती आजादी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











