कांग्रेस ने दी 'धाकड़' की शूटिंग बंद करने की धमकी, कंगना रनौत का पलटवार- मुझे नेता बनाकर छोड़ेंगे

By Filmibeat Desk

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों जहां एक तरफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं, ठीक उसी रफ्तार से वह अपनी आगामी फिल्मों का काम भी पूरा कर रही हैं। कंगना रनौत इन दिनों धाकड़ की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए देश और सिनेमा से जुड़े हर मामले पर अपनी राय जाहिर करना कंगना को भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से किसान आंदोलन को लेकर कई सारे पोस्ट किया। 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान हुई घटना के बाद किसानों को लेकर अपनी तीखी टिप्पणी भी की। इसकी वजह से अब उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ मुसीबस में फंस गई है।

kangana ranaut

किसान आंदोलन पर कंगना के बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकताओं ने कंगना के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश में धाकड़ फिल्म की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी दी है। इस पर कंगना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X