Kangana Ranaut को जैसे ही मिला चुनाव का टिकट, इस महिला नेता ने पूछा- 'आजकल मंडी का भाव क्या चल रहा है?'

Kangana Ranaut Controversy: कंगना रनौत को हाल ही में भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है और इसी के साथ एक्ट्रेस का चुनावी सफर शुरू हो गया है। लेकिन टिकट मिलने के बाद कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी शुरू हो गई हैं। कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता की अभद्र टिप्पणी अब भारी पड़ गई है।
आपको बता दें, कंगना रनौत को जैसे 2024 के चुनाव का टिकट मिला, वैसे ही कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के ट्विटर अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई। सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट में लिखा था- 'आजकल भाव क्या चल रहा है मंडी में, कोई बताएगा?' इस पोस्ट के साथ कंगना की फोटो भी शेयर की गई थी।
इस ट्वीट के बाद कंगना भी काफी हमलावर हो गईं और उन्होंने भी पलटवार किया। एक्ट्रेस ने कहा- "हमें अपनी बेटियों को किसी भी तरह के पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे बढ़कर हमें सेक्स वर्कर्स को किसी प्रकार के अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हर महिला गरिमा की हकदार हैं।"
इसके जवाब में सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर किया और अपनी ओर से सफाई पेश की। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- 'मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी बात नहीं करती हूं।
मेरी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी अकाउंट (@Supriyaparody) पर चल रहा था। यहां से किसी ने यह पोस्ट उठाकर मेरे अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं। साथ ही मेरे नाम का दुरूपयोग कर बनाए गए पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया है।
पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- 'कल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और आईटी सेल प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने एक अशोभनीय पोस्ट के माध्यम से 'नारी शक्ति' का अपमान किया। यह सिर्फ कंगना रनौत या महिलाओं का अपमान नहीं है बल्कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश का अपमान है। इस पार्टी (कांग्रेस) का नारा है 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र बन गया है। चाहे वह कितने भी बहाने बनाए, सच तो यह है कि वह पोस्ट तब तक नहीं हटाई गई जब तक हमने उस पर आपत्ति नहीं जताई। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।' पूनावाला ने आगे कहा- 'हम चुनाव आयोग से भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications