..................... Congress leader Shashi Tharoor The Ba***ds of Bollywood paid review controversy Aryan Khan directorial debut - Hindi Filmibeat

क्या कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने The Ba***ds of Bollywood का रिव्यू करने के लिए पैसे? नेता ने कहा- 'मैं बिकाऊ..'

Shashi Tharoor paid review controversy

Shashi Tharoor paid review controversy: सीनियर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर आर्यन खान के वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे अपने वीकेंड की सबसे बेहतरीन और एंटरटेनिंग OTT कंटेंट बताया।

शशि थरूर ने किया रिव्यू

शशि थरूर ने लिखा कि वे कुछ दिनों से बीमार थे और उनकी बहन और टीम ने सलाह दी कि वे नेटफ्लिक्स की यह सीरीज देखें, जो उनके लिए एक मजेदार एक्सपीरिएंस साबित हुआ।

उन्होंने बताया, "The Ba***ds of Bollywood की कहानी में ऐसी तेजी, हिम्मत और ह्यूमर है जो बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल जरूरी थी। यह शो ना सिर्फ एंटरटेनिंग है बल्कि उस ग्लैमर के पीछे की सच्चाईयों को मजाकिया अंदाज में पेश करता है और बॉलीवुड के हर cliché पर तीखे तंज कसता है।" उन्होंने शाहरुख खान को भी मैसेज देते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे आर्यन पर गर्व होना चाहिए।

शशि थरूर पर आरोप

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस रिव्यू को 'paid review' करार दिया। इन आरोपों के जवाब में शशि थरूर ने साफ कहा, "मैं बिकाऊ नहीं हूं, मेरे दोस्त। मेरी कोई भी राय नकद या किसी दूसरे तरीके से कभी खरीदी नहीं जा सकती।"

आर्यन खान की वेब सीरीज के बारे में

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 18 सितंबर 2025 को अपनी पहली वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood नेटफ्लिक्स पर रिलीज की। इस शो में बॉलीवुड के अंदर चल रही पॉलिटिक्स और बाहरी कलाकारों के चैलेंजेस को बेहतरीन तरीके से ह्यूमर का तड़का लगाकर दिखाया गया है। इसमें लक्ष्य, राघव जुयाल, साहेर बंबा और बॉबी देओल जैसे एक्टर अहम रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X