Allu Arjun की बढ़ी मुश्किलें, Pushpa 2 के इस सीन पर कांग्रेस नेता ने भी एक्टर के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

Allu Arjun Controversy: कांग्रेस नेता और तेलंगाना एमएलसी थेनमार मल्लन्ना ने तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2: द रूल के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को दर्ज की गई शिकायत में फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार, अभिनेता अल्लू अर्जुन और प्रोडक्शन टीम के खिलाफ फिल्म के एक विवादास्पद दृश्य के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप
थेनमार मल्लन्ना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के एक खास सीन पर आपत्ति जताई है, जिसमें अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर को एक पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में स्विमिंग पूल में पेशाब करते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस नेता ने इस सीन को कॉन्ट्रोवर्शियल करार देते हुए आरोप लगाया कि यह कानून प्रवर्तन कर्मियों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने अधिकारियों से फिल्ममेकर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट किया, जिसे उन्होंने पुलिस बल का अपमान बताया।
सिनेमा हॉल में में मची थी भगदड़
यह शिकायत एक्टर और उनकी हालिया रिहाई को लेकर बढ़ते विवादों के मद्देनजर आई है। इस महीने की शुरुआत में, पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसमें 35 साल की महिला रेवती की मौत हो गई थी और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस थिएटर के बाहर जमा हो गए थे।
मैनेजमेंट के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
घटना के बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पुलिस की परमिशन के बिना थिएटर में जाने के लिए अर्जुन को ट्रोल किया, एक आरोप जिसे एक्टर ने नकार दिया है। हैदराबाद पुलिस ने बाद में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एक्टर के घर पर बोला धावा
13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को भगदड़ की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और हिरासत से रिहा कर दिया। रविवार को विवाद और बढ़ गया जब हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक्टर के घर पर तोड़फोड़ की गई। उस्मानिया यूनिवर्सिटी के सदस्य होने का दावा करने वाले एक ग्रुप ने एक्टर के घर पर धावा बोला और मृतक महिला के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए।


Click it and Unblock the Notifications