कॉंग्रेस नेता ने महाराष्ट्र सरकार को लिखा पत्र- अजय देवगन की तानाजी को लेकर कर डाली ये मांग
हाल ही में फिल्म छपाक की रिलीज के पहले दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंच गईं थीं जिसके बाद से उनके फिल्म तो विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि उनके समर्थक भी थे। कॉंग्रेस ने इस मामले को सराहा तो वहीं बीजेपी समर्थक इससे नाराज हुए थे। इसी बीच अजय देवगन की फिल्म तानाजी भी रिलीज हुई थी। चर्चा में रहने के बाद कॉंग्रेस शासित कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
अब तानाजी को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। इसको लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट को पत्र लिखा है। उन्होंने इसमें मांग की है कि प्रदेश में फिल्म 'तान्हाजी' को टैक्स फ्री कर दिया जाए।

इस फिल्म की बात करें तो इसमे अजय देवगन और सैफ अली खान के अलावा काजोल भी दमदार भूमिका में नजर आईं हैं। फिल्म रिलीज होती ही काफी शानदार दिख रही है और ओपनिंग दमदार हुई है।
फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने अब तक 34-35 करोड़ रुपये के बीच कुल कमाई की है। अब देखना ये है कि फिल्म तानाजी महाराष्ट्र में टैक्स फ्री होती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications