विवेक ओबरॉय को बाप बनने पर 'सलमान खान' ने दी बधाई

चौंक गये ना.. कि यह कैसे हो गया तो परेशान मत होईये यहां बात एक्टर सलमान खान की नहीं हो रही है बल्कि विवेक के बहुत बड़े फैन जो कि लखनऊ के रहने वाले हैं और जिनका नाम सलमान खान हैं ने ट्विटर पर विवेक को बाप बनने के लिए बधाई दी है।

सलमान खान ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि बधाई हो विवेक मियां, खुदा आपको और आपकी औलाद को दुनिया की सारी ऐशो-आराम दें। लखनऊ के सलमान मियां लखनऊ के ही एक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं और फिल्म साथिया और कंपनी देखने के बाद ही वो विवेक ओबरॉय के फैन हो गये हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेता विवेक ओबराय के बीच में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर झगड़ा हुआ था जो कि आज तक कायम है। दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते हैं।

खैर आपको बता दें कि मंगलवार को विवके ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ने बैंगलोर के क्लाउड नाइन अस्पताल में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद विवेक ओबरॉय ने ट्विटर पर दी थी।

विवेक ने लिखा है कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं बहुत ही प्यारे और स्वस्थ बेटे का पापा बन गया हूं। मैं और मेरी पत्नी प्रियंका अपने नन्हे फरिश्ते को देखकर काफी खुश हैं। मेरा बेटा और प्रियंका दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आप सभी का हमारे और हमारे बच्चे के लिए दुआ मांगने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X