आमिर-सलमान नहीं शाहरूख हैं सबसे ज्यादा सेक्सी

साल 2013, शाहरूख खान के लिए बेहद लकी रहा.. जहां एक ओर वह इस साल फिर से एक बेटे के बाप बनें वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने सफलता की नई दास्तां लिखी जिससे एक बार फिर शाहरूख खान ने नंबर वन की पोजिशन पा ली है। लेकिन जाते-जाते भी यह साल शाहरूख के लिए एक नई उपलब्द्धि दे गया। शाहरूख खान को एक आनलॉइन सर्वे के मुताबिक बॉलीवुड का सबसे हॉट और सेक्सी अभिनेता माना गया है।

सर्वे के मुताबिक देश के 18 हजार 208 लोगों ने अपने ऑनलाइन वोटों से किंग खान को देश का सबसे सेक्सी बॉलीवुड अभिनेता माना है। इस सर्वे में दूसरी पोजिशन मिली है डैशिंग बैचलर जॉन अब्राहम को। तीसरी पोजिशन मिली है हॉट सलमान खान को तो इस सर्वे में चौथा नंबर जाता है यंग जनरेशन के लविंग स्टार शाहिद कपूर को। इस लड़ाई में पांचवे नंबर पर रणबीर कपूर हैं जो कि एक आश्चर्य की बात है क्योंकि उन्हें इस बार इस लड़ाई में आगे होना चाहिए था ।

इसके बाद छठें नंबर पर रितिक रोशन का दबदबा है तो सातवां नंबर जाता है रामलीला के हीरो रणवीर सिंह को। आठवें नंबर पर एंट्री मिली है सीरयल किसर इमरान हाशमी को तो नवां नंबर मिला है मिस्टर परफेक्ट आमिर खान को। दसवें नंबर लोगों ने जिसे सेक्सी कहा है उनका नाम है 71 वर्षीय अमिताभ बच्चन। लेकिन अमिताभ के साथ दसवां नंबर दो और लोगों ने शेयर किया है और वह हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान। 11 वीं पोजिशन अर्जुन रामपाल की है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X