Just In: शाहरूख खान ने कर दिया है एलान, क्रिसमस में करूंगा डबल धमाका
काफी दिनों से गपशप गली में खबर है कि शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो में शाहरूख खान डबल रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनका एक किरदार बौना है जिसका नाम है बऊआ सिंह और दूसरा किरदार एक आम आदमी का है। बऊआ सिंह एक सर्कस में काम करता है और बॉलीवुड का काफी बड़ा फैन है।
वहीं शाहरूख के दूसरे किरदार के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है। शाहरूख का साथ इस फिल्म में देंगी अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ। वहीं फिल्म में कैमियो की भरमार है। सलमान खान फिल्म में शाहरूख खान के साथ थिरकते नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अभय देओल, काजोल, रानी मुखर्जी, श्रीदेवी, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर भी दिखाई देंगी।

माना जा रहा है कि शाहरुख की ये फिल्म एक साई-फाई फिल्म है। जिसके क्लाइमैक्स को मेकर्स स्सपेंस बना कर रखना चाहते हैं। फिल्म का कनेक्शन दूसरी दुनिया से होगा। यानी कि ये फिल्म एलियन्स पर भी हो सकती है।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन डबल रोल -


Click it and Unblock the Notifications











