सारा अली खान का डेब्यू FINAL..फिल्म का नाम केदारनाथ और हीरो...!
सारा अली खान के डेब्यू को लेकर काफी खबरें उड़ रही हैं। और अब साफ हो गया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करेंगी।
सारा अली खान इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट प्रॉपर्टी बन चुकी हैं।उनके डेब्यू के बारे में आए दिन कोई ना कोई नई खबर आते रहती है। कभी करण जौहर के साथ तो कभी कभी एकता कपूर के साथ डेब्यू की खबरों के कारण सारा काफी समय से सुर्खियों में थी।
[पापा के साथ Signature pose देते अबराम की ये सुपरक्यूट तस्वीर आपका दिन बना देगी ]
कुछ दिन पहले सैफ अली खान ने भी कहा था कि सारा को लॉन्च करण जौहर ही करेंगे। उनसे बेहतर तरीके से लॉन्च कोई और कर ही नहीं सकता । लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सारा अली खान का डेब्यू अभिषेक कपूर की फिल्म से होगा।

जी हां हाल में इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान कहा कि हां उनकी अगली फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में होंगी और साथ फिल्म के हीरो होंगे सुशांत सिंह राजपूत। अब खुद उनके कंफर्म करने के बाद शक की गुंजाइश नहीं रह जाती है कि सारा अली खान का डेब्यू किसके साथ होगा..कौन हीरो होगा..
आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म से जुड़ी और भी बातें..


Click it and Unblock the Notifications