सलमान का ईद 2019 धमाकेदार बन ही गया - फिल्म में हुई एक और सुपरस्टार की छोटी ENTRY!
सलमान खान की भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म ईद 2019 में रिलीज़ होगी। खबर है कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म में सलमान खान का दिल एक नहीं, दो नहीं, पूरे दिन बार अटकेगा। और इन तीन दिल फिसलाने वाली हीरोइनों के नाम हैं - प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और कैटरीना कैफ।
गौरतलब है कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी लेकिन चूंकि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जहां सलमान एक आदमी के ज़िंदगी के अलग अलग पड़ाव निभाते दिखेंगे, उन्हीं अलग पड़ावों में एंट्री होगी दिशा पटानी और कैटरीना कैफ की। दिशा पटानी फिल्म में सर्कस में काम करने वाली एक आर्टिस्ट बनी हैं।

बात की जाए कैटरीना कैफ के किरदार की तो कैटरीना कैफ फिल्म में एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभा रही हैं। कैटरीना और अली अब्बास ज़फर की दोस्ती, मेरे ब्रदर की दुल्हन के दिनों से। ये अली की डेब्यू फिल्म थी और कैटरीना कैफ उनकी पहली हीरोइन। अली की दूसरी फिल्म थी गुंडे जो कैटरीना को ऑफर हुई पर उन्होंंने रिजेक्ट कर दी थी और अली के जीवन में आई थीं प्रियंका चोपड़ा।
[इन हीरोइनों ने किया है सलमान खान की फिल्म को रिजेक्ट]
बात की जाए भारत की, तो माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान और अली अब्बास ज़फर ने एक बार फिर 300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन आप यहां देख लीजिए सलमान खान की रीमेक फिल्मों का स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications
