अक्षय कुमार ने कर दिया है साफ....कोई नहीं है TAKKAR में...कहां पड़े हो चक्कर में!
अक्षय कुमार ने उस कहावत को एकदम साफ कर दिया है कि कंपिटीशन हमेशा खुद से ही करना चाहिए। और अब अक्षय ने वाकई साबित कर दिया है कि फिलहाल बॉलीवुड में कोई भी उनके टक्कर में नहीं है।
तो भई अब जाकर, अक्षय कुमार ने खुद अपने से ही टक्कर लेंगे। यही कारण है, कि अक्षय कुमार की दो फिल्में एक साथ क्लैश होंगी। पैडमैन और 2.0, एक साथ जनवरी 2018 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हो रही है।

Recommended Video

जिस तरह से अक्षय का करियर चल रहा है और उनकी फिल्मों का लाइन अप देखकर ऐसा नहीं लगता कि आने वाले कुछ सालों में वो एक भी फ्लॉप देने वाले हैं। लिहाज़ा 2019 में अक्षय बैक टू बैक 16 सुपरहिट फिल्में दे चुके होंगे।
बॉलीवुड के लिए ये साल बहुत खराब रहा है। अभी तक बाहुबली छोड़ कर कोई फिल्म नहीं चली है। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि 2.0 ब्लॉकबस्टर हो सकती है।
अरसा हो गया, लोगों को टिकट खिड़की पर भीड़ देखे। जानिए अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर कैसे सबके पाप धो रहे हैं


Click it and Unblock the Notifications












