CONFIRM: अजय देवगन की फिल्म में दिखेंगी काजोल.. सबकुछ फाइनल!
[बॉलीवुड न्यूज] यह खबर तो कई दिनों से हवाओं में है कि अजय देवगन अपना वाइफ काजोल को लेकर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बहरहाल, यह प्लानिंग अब जल्द ही पूरी होने वाली है। रिर्पोट्स की मानें तो जल्द ही अजय इस फिल्म की तैयारी शुरू करने वाले हैं।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि अजय देवगन ने राम मधवानी की एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए हां कर दिया था, जो कि काजोल की कमबैक फिल्म होती। लेकिन फिर अजय देवगन ने हाल ही में इस फिल्म को न कह दिया और अब फिल्म डिब्बे में बंद हो गई है। यहां तक की इस बात को खुद अजय देवगन ने भी माना है।
''मेरे करण- अर्जुन हैं शाहरूख खान और अजय देवगन''
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा कि, जो हुआ वह मेरी गलती थी। मैंने बिना पूरी जानकारी के फिल्म को हां कह दिया और प्री- प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया। इस गलती की मुझे भरपाई भी करनी पड़ी। लेकिन जब मैंने पूरी कहानी सुनी तो मैं खुश नहीं हुआ। मुझे कहानी पसंद नहीं आई और मैंने फिल्म को तुरंत बंद करने की सलाह दी।
अजय देवगन की 'सन्स ऑफ सरदार' देगी 'बाहुबली' को टक्कर!
बहरहाल, अब अजय नए डाइरेक्टर और नई स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं। काजोल जैसे ही दिलवाले की शूटिंग और प्रमोशन खत्म कर लेंगी, अजय देवगन इस फिल्म की तैयारी शुरू कर देंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

