YRF की स्पाई यूनिवर्स से जुड़ेगी धूम फ्रैंचाइजी? यहां जानें सच्चाई, आदित्य चोपड़ा ने अफवाहों से उठाया पर्दा

confirmed-aditya-chopra-wont-merge-his-dhoom-universe-with-the-spy-universe

YRF's Spy Universe: कल से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि आदित्य चोपड़ा अपनी धूम फ्रैंचाइजी को स्पाई यूनिवर्स के साथ जोड़ कर सकते हैं। लेकिन हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है। दोनों फ्रैंचाइजी का साथ आना फिलहाल नामुमकिन है।

यशराज फिल्म्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "धूम फ्रैंचाइज़ी और YRF की स्पाई यूनिवर्स अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े आईपी में से दो हैं और आदित्य चोपड़ा, जो इन दोनों आईपी के मालिक हैं, दोनों को कभी मर्ज (merge) नहीं करेंगे। वह दोनों यूनिवर्स को अलग-अलग विकसित करना चाहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "YRF स्पाई यूनिवर्स सुपर जासूसों की दुनिया है और धूम सत्ता-विरोधी एंटी-हीरो की दुनिया है। वे एक साथ नहीं आ सकते। आदित्य इन दोनों यूनिवर्स की आधार को बचाकर रखेंगे और आने वाले वर्षों में उन्हें और भी बड़े आईपी बनाने के लिए अलग-अलग विकसित करेंगे।"

सूत्र ने साफ तौर पर बताया, "आप इन यूनिवर्स के किसी भी पात्र को फ्रेंचाइजी में ओवरलैप करने के लिए नहीं देखेंगे। कहानी के लिहाज से भी इसका कोई मतलब नहीं है। तो ये सारी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं कि जय दीक्षित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में नजर आएंगे। धूम से कोई भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में नहीं देखा जाएगा और ना स्पाई यूनिवर्स ने कोई धूम में।"

बता दें, बीते दिन अफवाह उठी थी धूम सीरीज का किरदार जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में नजर आने वाले हैं। और इसके बाद आदित्य चोपड़ा अपनी दोनों बड़ी यूनिवर्स को साथ लाने की प्लानिंग करेंगे। बहरहाल, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: aditya chopra pathaan dhoom
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X