Vikram Gokhale Passes away: 18 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन

Recommended Video
Vikram Gokhale Passes away :हिंदी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वह लंबे समय से बीमार थे। यहां पर वेटिलेंटर पर 18 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वह किस बीमारी का सामना कर रहे हैं, इसे लेकर खबर लिखने तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी हैइस पूरे समय उनका परिवार उनके साथ ही अस्पताल में मौजूद था।
कुछ दिन पहले विक्रम गोखले के निधन की अफवाह सामने आयी थी। लेकिन अब अस्पताल से यह तय खबर सामने आ रही है कि वह अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिका निभाई है। गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।
याद दिला दें कि मराठी फिल्म अनुमति के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साल 2013 में मिला। 77 साल के अपनी जिंदगी के सफर में विक्रम गोखले ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1947 को पुणे में हुआ था। विक्रम गोखले ने अपनी शुरुआत साल 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवान से किया था।फिल्मों के साथ विक्रम गोखले ने टीवी की दुनिया पर भी अपनी पहचान को कायम किया है।साल 1989 से लेकर साल 1991 के बीच उनका टीवी शो उड़ान हिट शो में शामिल रहा है।
बता दें कि विक्रम गोखले को सिनेमा का परिचय बचपन में ही परिवार से मिला था।विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली महिला बाल कलाकार रह चुकी हैं।उनके पिता चंद्रक्रांत गोखले ने 50 से अधिक मराठी फिल्में की हैं। यहीं वजह है कि उन्होंने बचपन से सिनेमा को समझना शुरू कर दिया था। विक्रम गोखले की पहचान केवल एक्टिंग से नहीं रही है। बल्कि वह अपनी दमदार आवाज से भी खुद की मौजूदगी को दर्ज किया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications












