..................... Confirm- Ayushmann khurrana and Anand l rai come together in Shubh Mangal Zyada Saavdhan - Hindi Filmibeat

It's Official- आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ऐलान- रिलीज डेट भी आई सामने

अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की हिट फिल्म शुभ मंगल सावधान के सीक्वल को लेकर चल रही खबर अंत में सही निकली। इस फिल्म को लेकर अब आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम होगा शुभ मंगल ज्यादा सावधान। बता दें कि ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल बनने जा रहे है जिसका नाम शुभ मंगल ज्यादा सावधान होगा और फिल्म को हितेश केवल्या होंगे।

फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। खबर तो यहा तक है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरु हो जाएगी और 2020 में इसको रिलीज कर दिया जाएगा।

shubh mangal zyada saavdhan, ayushmann khurrana, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, आयुष्मान खुराना, आनंद एल राय

फिल्म के सीक्वल यानी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' एक ऐसे युवा की कहानी है, जो समलैंगिक (Gay) है, जिसकी वजह से वह परेशान है। अब ऐसे में उसकी शादी की बात शुरू होती है, तब उस पर पहाड़ टूट पड़ता है।

जिस तरह के समाज और परिवार से आयुष्मान का किरदार ताल्लुक रखता है, वहां वह अपने गे होने की बात नहीं बता सकता है। अब देखना ये है कि फिल्म के इस सीक्वल को आने में कितना समय लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X