CONFIRM: अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. इस न्यूकमर से करेंगे रोमांस.. FINAL है!
अक्षय कुमार और नीरड पांडे की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' काफी सुर्खियां बटोर रही है। जितना अजीब फिल्म का नाम है.. उतनी ही नई फिल्म की जोड़ी है। जी हां, इस फिल्म में अक्षय कुमार भूमिर पेडनेकर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। भूमि पेडनेकर को पिछले साल फिल्म 'दम लगाके हईशा' के लिए काफी तारीफें मिली थीं।
[शाहरूख- सलमान- अक्षय.. जब हुआ जोरदार टक्कर.. BOX OFFICE पर धमाका!]

हाल ही में नीरज पांडे ने इस खबर पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि- तीन फिल्मों पर काम शुरू हो चुका है- नाम शबाना, क्रैक, टॉयलेट एक प्रेम कथा.. भूमि ने नीरज पांडे से फिल्म को लेकर मुलाकात भी कर ली है और उन्हें फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। बता दें, इससे पहले नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्में दी हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे औक अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।
हेरा फेरी 3
काफी उटल पलट के बाद आखिरकार अक्षय कुमार एक बार हेरा फेरी 3 में फाइनल हो गए हैं।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
उमंग कुमार की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो उमंग कुमार की अगली फिल्म में अक्षय कुमार दिख सकते हैं। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications






















