..................... कोरोना पॉजिटिव हैं कंपोजर श्रवण राथौड़, हालत गंभीर | Composer Shravan Rathod from Nadeem- Shravan duo is very critical after testing positive for Covid-19 - Hindi Filmibeat

संगीतकार श्रवण राथौड़ की हालत गंभीर, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में हैं भर्ती

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखा जा रहा है। देश इस महामारी से जूझ रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकार भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। नदीम-श्रवण की जोड़ी में से संगीतकार श्रवण राथौड़ कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। श्रवण को पहले से स्वास्थ्य समस्या थी जो कोरोना वायरस संक्रमण के बाद गंभीर हो गयी। लिहाजा, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत काफी गंभीर है। जानकारी के अनुसार, श्रवण अभी मुंबई के माहिम इलाक़े में स्थित रहेजा अस्पताल में भर्ती हैं।

Shravan Rathod

श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव राठौड़ ने एक दैनिक से बात करते हुए कहा कि, "कोविड के चलते पापा की हालत बहुत गंभीर है। वे आईसीयू में भर्ती हैं और वेटिंलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि वे उन्हें अगले 24 घंटे तक निगरानी में रखेंगे। हम सब दुआ कर रहे हैं। आप सभी से भी अपील है कि उनके लिए प्रार्थना कीजिए कि वे जल्दी रिकवर हो जाएं और घर आ जाएं।"

एक वेबसाइट से बातचीत में गीतकार समीर ने बताया कि श्रवण डायबेटिक भी हैं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम भी हो गयी है। बीएमसी, श्रवण की पत्नी का भी कोविड-19 टेस्ट करवा रही है।

गौरतलब है कि, नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 90 के दशक में कई यादगार और बेहद सफल गाने दिये हैं, जिनमें आशिक़ी, साजन, दिल है कि मानता नहीं, हम हैं राही प्यार के, फूल और कांटें, सड़क, दीवाना और परदेस जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X