सलमान भाई को पता था राधे टाइटल ट्रैक हिट है लेकिन ऐसा रिसपॉन्स होगा ये नहीं पता था- साजिद खान
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड जितनी ज्यादा चर्चा में चल रही है उतना ही इसका म्यूजिक और गाने पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म के दो तीन गाने रिलीज हुई जो कि सीटी मार, राधे टाइटल ट्रैक और दिल दे दिया हैं। इसके अलावा जूम जूम का ऑडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा में सलमान खान का गाना राधे टाइटल ट्रैक है।
ये गाना सामने आने के बाद काफी बड़ा हिट हो गया है और काफी शानदार रिसपॉन्स आ रहा है। इस बारे में बात करते हुए हाल ही में साजिद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। साजिद खान इस दौरान बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे।

उन्होने कहा कि 'सलमान भाई को पता था कि ये गाना हिट होने वाला है, लेकिन इतना ज्यादा रिसपॉन्स आएगा ये नहीं पता था।' साजिद खान का ये बयान चर्चा में है। इसके अलावा उन्होने वाजिद को याद करते हुए कहा कि...

साजिद बोले
'ये मेरे और परिवार के लिए काफी मुश्किल समय था और अकेले इस गाने को बनाना था। ये पहली बार है जब मैने गाना खुद लिखा और कंपोज किया था।

आगे क्या कहा?
काफी खुशी भी है लेकिन जो हालात देश के चल रहे हैं वो काफी चिंताजनक है और कारण ना खुशी मना पा रहा हूं और ना ही बाहर जा पा रहा हूं।'

पहला गाना बिना वाजिद के
साजिद खान ने पहली बार ये गाना वाजिद के बिना बनाया है और इस तरह का शानदार रिसपॉन्स देखकर काफी ज्यादा खुश हैँ।

यू-ट्यूब पर धमाका
बता दें कि सलमान खान के फैंस को ये गाना इतना पसंद आया है कि गाना काफी ज्यादा देखा जा रहा है और यू-ट्यूब पर धमाका हो चुका है।

13 मई का इंतजार
इस फिल्म को लेकर फिलहाल फैंस 13 मई का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म थिएटर्स, ओटीटी और टीवी पर रिलीज के लिए तैयार है।

40 देशों में रिलीज
इस फिल्म को डिजिटली 40 देशों में रिलीज किया जा रहा है जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications