..................... ऑफिस टूटने के बाद भी नहीं थम रही कंगना की मुसीबतें, उद्धव ठाकरे के खिलाफ बोलकर फंसी- शिकायत दर्ज complaint files against kangana ranaut for remarks on CM Uddhav Thackeray after BMC demolish her office - Hindi Filmibeat

ऑफिस टूटने के बाद भी नहीं थम रही कंगना की मुसीबतें, उद्धव ठाकरे के खिलाफ बोलकर फंसी- शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। कंगना रनौत लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर हमले कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शिवसेना ने मुंबई के वक्रोली थाने में कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। ये शिकायत तब हुई जब महाराष्ट्र सरकार और कंगना आमने सामने नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत के ब्रांद्रा स्थित ऑफिस में बीएमसी द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के बाद भी कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को वंशवाद का नमूना और शिवसेना को 'सोनिया सेना' तक कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्मान कमाने की नसीहत तक दी है।

कंगना के हमले से तिलमिलाई शिवसेना कार्यकर्ता ने विक्रोली थाने में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में कहा गया है कि कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। कंगना रनौत द्वारा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधे जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी मंत्री और शिवसेना के नेताओं ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अजय मेहता से बात कर कंगना पर की गई गैर-जरूरती कार्रवाई पर नाराजगी वक्त की है। खबरें ये भी हैं कि भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही केंद्र सरकार को इस पर रिपोर्ट भी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X