विवादों में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0..शिकायत दर्ज
अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के क्रू मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के क्रू मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की अगली फिल्म 2.0 काफी समय से सुर्खियों में है लेकिन इस बार गलत कारणों से सुर्खियों में है। फिल्म के क्रू मेंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल दो फोटोजर्नलिस्ट ने क्रू मेंबर से जानने की कोशिश की कि तिरुवल्लाकेनी, त्रिप्लीकेन के पास सड़क को फिल्म यूनिट ने जाम क्यों कर रखा है।
[''अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया.. मुझे धोखा दिया है....'']
उन्होंने यूनिट से पूछा कि क्या उन्होंने दिन में शूटिंग करने की इजाजत ली थी। अगर रिर्पोट्स की माने तो रजनीकांत घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। फिल्म प्रोड्यूसर के मैनेजर, बाउंसर और डायरेक्टर एस शंकर के भांजे के बारे में शिकायत दर्ज की गई है।

चेन्नई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और इसके बाद FIR दर्ज की जाएगी। एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो हम गिरफ्तार भी करेंगे।फिलहाल इस फिल्म की शुटिंग खत्म हो चुकी है और कुछ पैचवर्क शॉट्स बचे हुए हैं जिन्हें पूरा किया जा रहा है।
इस फिल्म से पहली बार अक्षय कुमार तमिल फिल्मों में डेब्यू करेंगे वो भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म पूरी Sci Fi फिल्म है और फिल्म अभी तक की भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications