कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज, किसानों को लेकर किए थे आपत्तिजनक ट्वीट्स-जानिए पूरा मामला
पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड ही नहीं इंटरनेशनल हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई। जिसके बाद ये मामला दुनियाभर में छाया रहा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार इस मामले में बोलती नजर आईं।
इतना ही नहीं उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में कई विवादित बयान भी दिए। अब खबरें आ रही हैं कि कंगना रनौत ने अपने ट्वीट्स में किसानों को आतंकवादी कहा, जिसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो, वकील हर्षवर्धन पाटिल ने कर्नाटक के बेलगावी में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने ये मामला कंगना के खिलाफ उन ट्वीट्स को लेकर दर्ज करवाया है जब एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल पॉप स्टार रेहाना को जवाब देते हुए ट्विटर पर किसानों को आंतकवादी कहा था।

जब रेहाना को कंगना रनौत ने दिया जवाब
कंगना रनौत ने रेहाना को जवाब देते हुए कहा था कि कोई इन लोगों के बारे में इसीलिए बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये लोग आतंकवादी है। जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि चीन जैसा देश हमारे नेशन पर कब्जा कर ले। और फिर ये लोग अमेरिका की तरह भारत को भी चाइनिज कॉलोनी बनाना चाहते हैं। तुम बेवकूफ हो चुप बैठ जाओ, तुम बेवकूफों की तरह हम अपना देश नहीं बेचते हैं।

ट्विटर ने डिलीट के कंगना रनौत के आपत्तिजनक ट्वीट्स
कंगना रनौत ने ग्रेटा थनबर्ग और रेहाना जैसी ग्लोबल हस्तियों को सोशल मीडिया पर जवाब देने के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिसके चलते ट्विटर ने अपने नियमों का हवाला देते हुए कुछ ट्वीट्स को डिलीट भी कर दिया। जिसके बाद कंगना ने ट्विटर पर हमला बोला। साथ ही ट्विटर को चाइना की कठपुतली बताया था।

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ का पंगा
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट्स में दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी बताया था। साथ ही एक इंटरव्यू में तो कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को चुनौति दी थी कि वह साबित करें कि वह गलत है। जिसके बाद सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कहा था कि ये क्या नाटक लगा रखा है।
देश और पंजाब के बारे में बात करती है, क्यों तुम मुद्दों को भटकाने की कोशिश कर रही हो। बता दें कंगना जहां किसान आंदोलन के खिलाफ कहती नजर आ रही हैं तो वहीं दिलजीत दोसांझ लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में खड़े नजर आए हैं।

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच भी हुई ट्विटर पर तीखी बहस
हाल में ही कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। साथ ही तापसी को लेकर कंगना ने ये कहा था कि वह करण जौहर की पसंदीदा है। जिसके बाद तापसी ने कहा था कि उन्हें बड़ी फिल्मों की नहीं बल्कि बड़ी और अच्छी कहानियों की जरूरत है।

कंगना रनौत बिजी हैं अपने इन प्रोजेक्ट्स में
कंगना रनौत अपने दो अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खासा बिजी चल रही हैं। वह थलाइवी और धाकड़ जैसी फिल्मों में नजर आएँगी। धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत अग्नि एजेंट का रोल निभा रही है जिससे जुड़े लेटेस्ट पोस्टर भी कंगना ने हाल में ही शेयर किए। धाकड़ फिल्म गांधी जयंती के मौके पर इसी साल रिलीज हो रही है।
वहीं तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता पर आने वाली फिल्म थलाइवी में भी कंगना रनौत अहम भूमिका में हैं। हाल में ही कंगना रनौत ने कई फोटो फिल्म से जुड़ी शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications











