Allu Arjun के एक शब्द ने उन्हें मुसीबत में डाला, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई पुलिस में शिकायत

Police Complaint Against Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। एक्टर्स अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में, कोच्चि में एक प्रमोशनल इवेंट में, एक्टर ने अपने फैंस को अपनी 'सेना' कहा। हालांकि, यही शब्द अब अल्लू अर्जुन के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
अल्लू अर्जुन को अपने फैंस को अपनी सेना कहने की वजह से उनके खिलाफ हैदराबाद में शिकायत दर्ज की गई है। ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास ने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इस मामले को लेकर हुआ केस दर्ज
एक पब्लिकेशन के पोस्ट किए गए वीडियो में, उन्होंने शेयर किया, "हमने टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें उनसे रिक्वेस्ट किया गया कि वे अपने फैन बेस के लिए सेना शब्द का इस्तेमाल ना करें। सेना एक सम्मानजनक पद है; वे हमारे देश की रक्षा करते हैं, इसलिए आप अपने फैंस को ऐसा नहीं कह सकते। इसके बजाय वह कई दूसरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।"
शिकायत में कहा गया है, "यह बेहद आपत्तिजनक है कि एक्टर ने अपने फैन क्लब का नाम उस सम्माननीय सेना के नाम पर रखा है जो देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर देती है।"
अल्लू अर्जुन, जिन्हें केरल में मल्लू अर्जुन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कहा, "आप जानते हैं, मैं अपने फैंस को सेना क्यों कहता हूं? यह केरल के फैंस की वजह से है। आपने यह चलन शुरू किया और मैं आपसे प्रेरित हुआ और आज यह एक ऐसी घटना बन गई है। इसलिए, मुझे अपना सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद।"
पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications