कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल ने की विराट कोहली की स्टाईलिस्ट नंदिता महतानी से सगाई, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड में काफी समय से शादियों की खबरों पर विराम लगा हुआ था लेकिन अब लगता है कि शादियों और सगाईयों का सीज़न वापस आ चुका है और सबसे पहली वायरल तस्वीर है कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल की। रिपोर्ट्स की मानें तो विद्युत जामवाल ने तीन दिनों पहले बेहद निजी समारोह में स्टाइलिस्ट नंदिता महतानी से सगाई कर ली है।

नंदिता महतानी और विद्युत जामवाल ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया है मोहब्बत की मक्का - मदीना माने जाने वाली ईमारत ताज महल पर। ताज महल से विद्युत और नंदिता की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं।

commando-actor-vidyut-jammwal-engaged-to-virat-kohli-s-stylist-nandita-mahtani-neha-dhupia-confirms

इन तस्वीरों में नंदिता के हाथ पर चमकता हुआ हीरा बता रहा है कि विद्युत और नंदिता जल्दी ही अपनी शादी की तारीख का एलान कर सकते हैं। विद्युत और नंदिता की शादी की खबरों पर मुहर लगाई है उनकी खास दोस्त नेहा धूपिया ने।

नेहा धूपिया ने दी बधाई

नेहा धूपिया ने दी बधाई

नेहा धूपिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विद्युत और नंदिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - ये सबसे अच्छी खबर मिली है। बधाई हो विद्युत और नंदिता। गौरतलब है कि माना जा रहा है कि विद्युत और नंदिता ने कुछ ही महीने पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर चट मंगनी - पट ब्याह की तैयारी हो गई।

डेब्यू से ही फेवरिट हैं विद्युत

डेब्यू से ही फेवरिट हैं विद्युत

विद्युत जामवाल अपनी डेब्यू फिल्म फोर्स से ही फैन्स के फेवरिट रहे हैं। इस फिल्म में निगेटिव लीड की भूमिका में विद्युत ने जॉन अब्राहम से टक्कर ली थी और अपनी दमदार भूमिका के लिए उन्हें हर अवार्ड शो में बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया गया था।

कमांडो से बढ़ाई फैन फॉलोइंग

कमांडो से बढ़ाई फैन फॉलोइंग

फोर्स के बाद विद्युत ने साउथ की कुछ फिल्में की और उनके फैन्स में इजाफा होता गया। फैन्स को उनका एक्शन बेहद पसंद है। हिंदी फिल्मों में कमांडो के साथ विद्युत ने लीड भूमिका के तौर पर नई पारी की शुरूआत की और ये फिल्म इतनी हिट हुई कि इसके बाद कमांडो 2 और कमांडो 3 भी आ चुकी है।

रिलेशनशिप को लेकर कंट्रोवर्सी

रिलेशनशिप को लेकर कंट्रोवर्सी

विद्युत जामवाल निगेटिव चर्चा में तब आए जब उनकी गर्लफ्रेंड मोना सिंह का एक MMS इंटरनेट पर लीक हो गया। मोना ने खंडन किया कि ये वीडियो क्लिप उनका है लेकिन इसके बाद उनका और विद्युत का काफी बुरा ब्रेकअप हुआ।

विराट कोहली की स्टाईलिस्ट नंदिता

विराट कोहली की स्टाईलिस्ट नंदिता

नंदिता महतानी एक बहुत ही मशहूर फैशन डिज़ाईनर जो विराट कोहली की स्टाईल करती हैं। नंदिता, काफी समय तक एक्टर डीनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। ये रिश्ता कई बार टूटा लेकिन दोनों फिर साथ आ जाते थे। आखिरकार, कई बार अपने रिश्ते को मौका देने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

कर रहे हैं शूटिंग

कर रहे हैं शूटिंग

बात करें विद्युत जामवाल के आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो वो खुदा हाफिज़ के सफल पार्ट 1 के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं। खुदा हाफ़िज़ के अलावा विद्युत जामवाल सनक और IB71 नाम की फिल्मों में दिखाई देंगे। फैन्स को अब उनकी सगाई की खबर मिलने के बाद बस उनकी और नंदिता की शादी की खबर का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X