कमांडो 3- विद्युत जामवाल ने बताई रिलीज डेट- धमाकेदार Teaser से दिखाया दम
अभिनेता विद्युत जामवाल कमांडो और कमाडों 2 के जबरदस्त सफलता के बाद एक और धमाका करने वाले हैं। कमांडो 3 को लेकर हाल ही में खुलासा हुआ है और इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है। इस फिल्म को लेकर विद्युत जामवाल ने ट्विटर पर एक छोटा सा टीजर शेयर करते हुए फिल्म का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल जुलाई में शुरू हो गई थी और अब यह इस साल 20 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी विद्युत जामवाल का जबर्दस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में विद्युत के साथ अदा शर्मा, अंगीरा धर और गुलशन देवैया दिखाई देंगे।

विद्युत जामवाल को इस तरह की फिल्म को मास्टर माना जाता है जो कि वो लगातार करके दिखाते हैं। उनके स्टंट्स काफी ज्यादा खतरनाक और लाजवाब फाइट होती है।
इस फिल्म को विपुल अमृतलाल साह के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इसके अलावा विद्युत जामवाल फिल्म जंगली को लेकर भी काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म के ट्रेनिंग वीडियोज सबको पहले ही चौंका चुके हैं। फिलहाल आप देखिए कमांडों 3 की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











