Commando 3 Trailer- विद्युत जामवाल की कमांडो 3 का एक्शन पैक ट्रेलर रिलीज- बड़ा धमाका
अभिनेता विद्युत जामवाल की धमाकेदार फिल्म कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि ट्रेलर काफी दमदार साबित होने वाला है तो इसको देखकर आपको पक्का यकीन हो जाएगा। ट्रेलर में पता चला रहा है कि इस बार विद्युत जामवाल देश के लिए लड़कर देश बचाते हुए नजर आने वाले है। एक्शन सीन्स की बात करें तो ये काफी दमदार लग रहे हैं। इस फिल्म में ना सिर्फ विद्युत जामवाल बल्कि अदा शर्मा भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि इसके पहले भी कमांडो 2 में अदा शर्मा और विद्युत जामवाल ने फिल्म में धमाकेदार एक्शन किया था, आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्युत जामवाल, अदा शर्मा के अलावा अंगीर धर, गुलशन देवाइया भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार मे थे। फिल्म में अंगार धर एक खतरनाक आतंकवादी के किरदार में विद्युत जामवाल से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विद्युत जामवाल अक्सर ही एक अलग लेवल के एक्शन के साथ नजर आते हैं। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर। फिल्म को 29 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











