एक्शन से भरपूर कमांडो 2 का ट्रेलर..देखते रह जाएंगे
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 2 का ट्रेलर जारी हो ही गया। ट्रेलर में एक्शन सीन की भरमार है।
काफी दिनों से फिल्म कमांडो 2 के ट्रेलर का इंतज़ार हो रहा था और अाज ये जारी हो ही गया। इसमें फिल्म में विद्युत जामवाल हैं और पूरे ट्रेलर में एक्शन सीन की भरमार है। विद्युत जामवाल का एेसा एक्शन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
आपको बता दें कि कि यह फिल्म 'कमांडो : अ वन मैन आर्मी' का सीक्वल है। फिल्म में लीड रोल में एक्टर विद्युत जामवाल का है। इलके अलावा इस फिल्म में अदा शर्मा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर विपुल शाह हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज़ होगी।
"मुझे भी शाहरूख के साथ इंटरव्यू देना है...पर किस्मत ही नहीं!"
आपकको बता दें कि ये फिल्म कालाधन और भ्रष्टाचार पर आधारित है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर पाने में सफल हुई थी। अब देखना ये है कि इसका सीक्वल दर्शकों को पहले भाग की तरह खुश कर पाता है या नहीं। ये फिल्म तीन मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications