#Posters: एक नहीं...इस सीक्वल के पोस्टर्स की बारिश हो रही है!
विद्युत जामवाल की अगली फिल्म कमांडो 2 के पोस्टर्स आ गए है और फिल्म के सारे किरदारों का इंट्रोडक्शन हो चुका है।
विद्युत जामवाल स्टारर कमांडो 2 के नए पोस्टर्स की बारिश हो रही है। एक नहीं दो नहीं पूरे 4 पोस्टर्स निकाले गए। फिल्म के हर किरदार के लिए। जहां फिल्म में दो हीरो हैं वहीं दो हीरोइनें भी हैं। लेकिन फिल्म में एक हीरो जोड़ी है और एक विलेन जोड़ी।
यानि कि विद्युत जामवाल का साथ देंगी अदा शर्मा और उनसे पंगा लेंगे फिल्म के विलेन फ्रेडी दारूवाला और ईशा गुप्ता। ईशा गुप्ता जहां रूस्तम में निगेटिव शेड में दिख चुकी हैं तो फ्रेडी अक्षय कुमार की हॉलीडे में।

फिल्म 3 मार्च को रिलीज़ हो रही है और ये ज़बर्दस्त एक्शन से भरी हुई फिल्म है। 2016 जिस तरह बायोपिक का साल रहा था वैसे ही 2017 भी एक्शन फिल्मों का साल होने वाला है।
एक के बाद एक इस साल कई अच्छी एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन तक इस साल आपको सिर्फ और सिर्फ एक्शन करते दिखाई देंगे।
ये रही 2017 की एक्शन फिल्मों की लिस्ट जिसका हर एक्शन फिल्म के फैन को इंतजार रहेगा। आप भी डालिए इन फिल्मों पर नजर -


Click it and Unblock the Notifications











