OUCH..अब ये एक्टर होना चाहते हैं न्यूड..करेंगे इन स्टार्स को फॉलो!
कमांडो 2 के एक्टर विद्युत जामवाल ने कहा कि उन्हें कैमरे के सामने न्यूड होने में कोई परेशानी नहीं है।
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल बी-टाउन के नए एक्शन हीरो बन चुके हैं। उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ फोर्स 2 में काम करके नए एक्शन आइकन के तौर पर अपनी छवि लोगों के मन बनाई है। अब एक बार फिर से विद्युत कमांडो 2 फिल्म में आपको ज़बर्दस्त एक्शन करते नज़र आएंगे।
हालांकि विद्युत को बॉलीवुड में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। अभी तक उन्होंने अपने एक्शन सीन को लेकर सुर्खियों में जगह बनाई है लेकिन अब ये एक्टर अपनी बोल्ड बातों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचने में लगे हुए हैं।
एक इंटरव्यू में जब विद्यूत से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी न्यूडिटी वाले सीन करने का मौका मिले तो क्या वो करेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कभी करना पडे़ तो मुझे इसमें कोई बुराई नहीं लगती। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी बॉडी से प्यार है और अगर मुझे ऐसे सीन करने पड़े हैं तो मैं इसमें पूरी तरह से कंफर्टेबल हूं।


Click it and Unblock the Notifications