खुशखबरी: इमरान खान ने किया ऐलान- कल वापस लौटेंगे अभिनंदन- बॉलीवुड ने ऐसे जताई खुशी
हाल ही में पाकिस्तान के विमानों को खदेड़ते हुए बॉर्डर पार एक जेट क्रैश हो गया गया था जिसमें पायलट कमांडर अभिनंदन को पाक आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस खबर के बाद पूरे देश में बस उनके लिए प्रार्थनाएं की जा रहीं थीं और उनको वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर युद्ध छिड़ गया था। बता दें कि अब एक खुशखबरी आ रही है कि पाकिस्तान कल अभिनंदन को रिहा कर देगा। इस बात का ऐलान पाक पीएम इमरान खान ने कर दिया है।
ये खबर आते ही पूरे देश के साथ साथ बॉलीवुड ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और अभिनंदन के आने के इंतजार कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही तापसी पन्नू, मधुर भंडारकर और विशाल दादलानी ने ट्वीट किए हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड से निर्देशक मिलाप जावेरी और अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी इसको लेकर खुशी जाहिर की है। आइए देखते हैं भारत के इस वीर कमांडर की वापसी पर क्या बोली बॉलीवुड की हस्तियां...


Click it and Unblock the Notifications