मेरी हर पर्सनल चीज पर होती है कैमरे की नजर : कंगना...

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनाउत.. इन दिनों उन फोटोग्राफरों से परेशान हैं जो कि उनकी हर पर्सनल चीजों पर नजर रखे रहते हैं।फिल्म निर्माण के गुर सीखने न्यूयार्क गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पूरे जोश के साथ स्वदेश लौट आई हैं।

लेकिन यहां उन्हें ऐसे फोटोग्राफरों का सामना करना पड़ा, जो उनकी हर गतिविधि को कैमरे में कैद करने की ताक में रहते हैं। कंगना ऐसे फोटोग्राफरों से बहुत डरती हैं। न्यूयार्क से लौटी कंगना ने दिल्ली में जारी कॉट्योर वीक में फैशन डिजायनर अनुज मोदी की पोशाक के साथ मंच पर जलवा बिखेरा। काले रंग की लहंगा-चोली में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं और अपनी मुस्कान से उन्होंने दर्शकों को मोहित कर दिया।

pics: कंगना रनाउत

उन्होंने इस शो के बाद कहा, "मैं अभी न्यूयार्क से लौटी हूं। यह एक बार फिर से स्कूल जाने की तरह था। न्यूयार्क से वापस लौटने के बाद मैं पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आई। मैंने इसे बहुत सामान्य तरीके से लिया, लेकिन यह उतना आसान नहीं था। फोटो पत्रकारों का सामना करना डराने वाला होता है। क्योंकि वो उनकी हर पर्सनल चीजों पर नजर रखे रहते हैं।"

'क्वीन' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली कंगना का कहना है कि उन्हें भारतीय परिधान काफी रास आते हैं। आईये डालते हैं एक नजर कंगना की अदाओं पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X