हास्य कलाकार विवेक शौक का निधन

विवेक का निधन सोमवार सुबह हुआ। उन्होंने सनी देओल अभिनीत फिल्म 'गदर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों और भट्टी के 'फ्लॉप शो' जैसे कई कार्यक्रमों में भी अभिनय किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं।
प्रख्यात अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर कहते हैं, "उनके बच्चे अभी छोटे हैं।" आर्य विवेक के साथ काम कर चुके हैं। अपनी नई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के प्रचार में व्यस्त देओल परिवार ने विवेक के निधन पर शोक जताया है।
उनके साथ 'मां तुझे सलाम', 'इंडियन', 'चैम्पियन' और 'गदर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके सनी ने विवेक के निधन पर अफसोस जताते हुए कहा है कि वह अपनी नई फिल्म के प्रचार में व्यस्त थे लेकिन अब उनकी खुशियों पर इस हादसे के बादल छा गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











