''बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के लिए कॉमेडी में जगह नहीं''
ऋचा चड्ढा ने कहा कि भारतीय सिनेमा में फीमेल एक्ट्रेस का कॉमेडी करना कम हो रहा है।
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में सिनेमाजगत की फीमेल एक्ट्रेस के बारे में कुछ कहा है। ऋचा का कहना है कि भारतीय सिनेमा में पहले काफी फीमेल एक्ट्रेस को फिल्मों में कॉमेडी करते देखा जाता था, लेकिन अब एक्ट्रेस का कॉमेडी करना कम हो रहा है।

ऋचा ने कहा कि पहले की एक्ट्रेसेस काफी कॉमेडी रोल किया करती थीं। चलती का नाम गाड़ी फिल्म में मधुबाला, खूबसूरत में रेखा और चालबाज व मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में श्रीदेवी ने काफी फनी रोल किए हैं। अागे ऋचा ने का कि अब ऐसा लगता है कि ये सब धीरे-धीरे कम हो रहा है।
तो इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर ज़हीर खान!
वहीं ऋचा ने कहा कि मैं फिल्म मसान में देवी और फुकरे में भोली का रोल निभाकर काफी लकी महसूस करती हूं। आपको बता दें कि इन दिनों ऋचा अपनी आने वाली फिल्म 'और देवदास' और 'कैबरे' जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऋचा को आपने आखिरी बार फिल्म सरबजीत में देखा होगा।


Click it and Unblock the Notifications