बड़े पर्दे पर पकेगी 'खिचड़ी'

फिल्म का मुहुर्त खिचड़ी के कलाकारों ने शाहरूख के घर मन्नत के सामने रखा था। हालाकि वहां उन्हें शाहरूख नहीं मिले लेकिन कलाकारों का कहना है कि शाहरूख टीवी कलाकारों के मार्गदर्शक हैं क्योंकि अकेले वो सितारे हैं जो टीवी से बॉलीवुड तक नंबर वन रहे हैं। इसलिए हमने ये जगह चुनीं।
देखें : रैंप पर चलीं दीपिका-कैटरीना
फिल्म का नाम खिचड़ी-द मूवी है इस फिल्म में भी लोकप्रिय सिटकाम किरदार जैसे हंसा, प्रफुल्ल, बाबूजी, हिमांशु और जयश्री भी होंगे। इन चरित्रों के नाम घर-घर में लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण हैट्स आफ प्रोडक्शन कर रहा है और निर्देशक होंगे आतिश कपाडि़या।


Click it and Unblock the Notifications











