..................... Comedy king paresh rawal love story and about his wife swaroop sampat - Hindi Filmibeat

कॉमेडी किंग परेश रावल का बॉस की बेटी पर आया दिल, पूर्व मिस इंडिया का जीत चुकी है खिताब

 Paresh Rawal, Swaroop Sampat

बॉलीवुड में कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले मशहूर एक्टर परेश रावल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। परेश रावल ने फिल्म इंडस्ट्री में सालों काम करके एक खास नाम कमाया है। एक्टर को असल पहचान हेरा फेरी के बाबू भैया के किरदार से मिली। जिसमें उनका डायलॉग भी काफी फेमस हुआ। 23 साल बाद भी ये फ़िल्म लोगों के जहन में बसी हुई है। लेकिन आज हम परेश रावल की लव स्टोरी के बारे में बात करने वाले हैं। बता दें कि परेश रावल ने एक्ट्रेस स्वरूप संपत के साथ सात फेरे लिए। जो कि पूर्व मिस इंडिया भी रह चुकी है।

परेश रावल का बॉस की बेटी पर आया दिल

दरअसल ये बात 1975 की है जब परेश रावल अपने दोस्त के साथ में एनएसडी के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। लेकिन इसी दौरान उनकी नजर स्वरूप संपत पर पड़ जाती है। ये उनका पहली नजर वाला प्यार था। परेश रावल तुरंत ही खड़े होकर अपने दोस्त से कहते हैं कि ये लड़की मेरी एक दिन पत्नी बनेगी। लेकिन परेश रावल के दोस्त ने जवाब में कहा कि तुम्हे नहीं पता है कि ये लड़की कौन है? ये तुम्हरे बॉस की ही बेटी है। ये सब सुनकर भी परेश रावल के मन में कोई भी डर नहीं जागा। उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि चाहे किसी की भी बेटी हो, लेकिन यह मेरी एक दिन पत्नी बनेगी।

परेश के प्रपोजल पर हैरान रह गई थी स्वरूप संपत

एक दिन परेश रावल अपनी बॉस की बेटी यानी के स्वरूप संपत को अपने प्ले को देखने के लिए इनवाइट कर लेते हैं। इस प्ले में गाली-गलौच भी शामिल थी तो इसी वजह से जितनी भी लड़कियां थी वह बिना बात किए ही वहां से चली गई। लेकिन स्वरूप संपत वहीं पर रुकी और परेश रावल के पास जाकर उन्होंने उनकी एक्टिंग की तारीफ की। लेकिन स्वरूप संपत की ये बात सुनते ही परेश रावल उसे कहते हैं कि मुझे तुमसे बहुत ही जरूरी बात करनी है। मैं तुमसे प्यार तो करता हूं, लेकिन इसी के साथ शादी भी करना चाहता हूं।

12 साल डेट करने के बाद रचाई शादी

जैसे ही स्वरूप संपत ने परेश रावल का प्रपोजल सुनाओ तो वह काफी हैरान हो गई थी। उन्होंने समय मांगा। लेकिन इस पर परेश रावल ने कहा कि मेरे पास कोई टाइम टाइम नहीं है और ना मुझसे सवाल होता है। लेकिन स्वरूप संपत ने इसके लिए अगले दिन का समय मांग लिया और बाद में हां कह दी थी। परेश और स्वरूप ने 12 साल एक दूसरे को डेट किया। जिसके 2 साल के बाद में 1989 स्वरूप संपत ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद 1987 में शादी कर ली। जिसके 2 साल के बाद में 1989 स्वरूप संपत ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। अब ये दोनों दो बेटों के माता पिता बन चुके हैं।

Read more about: paresh rawal swaroop sampat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X