कॉमेडी करना आसान नहीं है: अरशद वारसी

मुंबई। 'मुन्‍ना भाई' और 'गोलमाल' सीरीज से कॉमेडी में अपनी खास पहचान बनाने वाले अरशद वारसी का कहना है कि कॉमेडी करना एक मुश्किल काम है अब इसे संजीदा एक्‍ट की तरह लिया जाता है। यह कभी भी आसान नहीं होती है। अपने करियर के बारे में अरशद का कहना है कि 'इश्किया' फिल्‍म के बाद उनके करियर में काफी बदलाव आया है इस फिल्‍म में उन्‍होने अलग हटकर काम किया है।

अपनी आने वाली फिल्‍म 'जॉली एलएलबी' के बारे में अरशद का कहना है यह सुभाष कपूर की फिल्‍म है। मैं खुश हूं कि मुझे इसमें कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्‍म में वह एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं, फिल्‍म एक कोर्ट ड्रामें पर आधारित है, अरशद का कहना है कि वह अभी तक फिल्‍मों में जो कोर्ट दिखाये जाते हैं वह वा‍स्‍तविक नहीं होते हैं।

Arshad Warsi

अपनी सफलता के बारे में अरशद कहते हैं कि मैं आज भी एक एक्‍टर हूं जो कि सिर्फ एक्टिंग करता है, मैं सुपर स्‍टार नहीं हूं। अरशद का मानना है कि सुपर स्‍टार वह होता है जो कि बॉक्‍स आफिस पर फिल्‍म की सफलता की गारंटी देता है। अरशद अपने करियर में अलग-अलग किरदार करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X