पाकिस्तान बनाएगा 'विंग कंमाडर अभिनंदन' पर कॉमेडी फिल्म, ये एक्टर बनेगा अभिनंदन !
पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय सेना को लेकर अपनी खराब सोच का परिचय दिया है। पाकिस्तान में अब विंग कंमाडर अभिनंदन पर एक कॅामेडी फिल्म बनाई जाएगी। पाकिस्तानी लेखक खलील-उर-रहमान कमर ने विंग कंमाडर अभिनंदन वर्धमान पर एक कॅामेडी फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
इस फिल्म का नाम होगा अभिनंदन कम ऑन। बता दें कि इसकी जानकारी पाकिस्तानी सिनेमा के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है। इससे एक बार फिर से पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि भारत की सेना और भारत के प्रति उसका रवैया हमेशा बदले का ही रहा है।

एक पाकिस्तानी वेबसाइट की खबर अनुसार भारत में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने का ऐलान किया गया है। इस फिल्म में अभिनंदन की बहादुरी का किस्सा दिखाया जाएगा। इसी पर पलटवार करने के लिए पाकिस्तान इस विषय पर कॅामेडी फिल्म बनाने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications