#RIP: कॉमेडी एक्टर रज़ाक खान का निधन.. अक्षय से लेकर सलमान के साथ किया काम
कॉमेडी एक्टर रज़ाक खान का रात 12. 30 निधन हो गया। रज़ाक खान को हमने कई बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में देखा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कॉमेडी की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अहम जगह बनाई है।

रज़ाक खान को रात 12.30 बजे हार्ट अटैक की शिकायत हुई। तुरंत ही उन्हें मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके बेटे असद खान क्रोसिया से आएंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4 बजे किया जाएगा। हाल ही में रज़ाक खान को हमने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में देखा था।
बता दें, रज़ाक खान ने हैलो ब्रदर, हेरा फेरी, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, हंगामा, भागमभाग जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications