10 महीने से कोमा में हैं 'फिर हेरा फेरी' के निर्देशक..दोस्त कर रहे मदद
अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हेराफेरी का सीक्वल फिर हेरा फेरी तो आपने जरूर देखा होगा। फिर हेरा फेरी के डायरेक्टर नीरज वोरा जो विरासत, रंगीला और मन जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं वो पिछले 10 महीने से कोमा में हैं।
जी हां नीरज वोरा को 19 अक्टूबर 2016 को ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके खास दोस्त फिरोज नाडियावाला उन्हें लेकर अपने घर आए और उनकी देख रेख कर रहे हैं।

नीरज वोरा कॉमेडी एक्टर , डायरेक्टर के साथ डायलोग राइटर भी हैं। उन्होंने रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, ताल, जोश, बदमाश, चोरी चोरी चुपके चुपके, अवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों के संवाद लिखे हैं। फिलहाल वो हेरी फेरी 3 पर काम कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











