Comedian Sunil Pal ने Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पर जाहिर किया गुस्सा, बोले- आतंकवादी...

Sunil Pal On Ranveer Allahbadia Controversy: हाल ही में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलहाबादिया को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में देखा गया। जहां पर उनके अश्लील कमेंट ने लोगों को काफी ज्यादा गुस्सा दिलाया और अब वह विवादों में आ गए। साथ ही उन पर कई सारे केस भी दर्ज करवाए जा चुके हैं। हालांकि रणवीर ने विवादों में आने के बाद माफी भी मांगी थी।
रणवीर इलहाबादिया ने माफी मांगते हुए कहा कि उनको कॉमेडी का कोई भी आईडिया नहीं है और जो भी उन्होंने शो में कहा वह कहना भी नहीं चाहते थे। बाद में रणवीर इलहाबादिया को लगातार ट्रोल किया गया है और इतना ही नहीं मशहूर सिंगर बी प्राक ने उनके साथ अपना पॉडकास्ट भी कैंसिल कर दिया।
इसी के साथ-साथ अनु कपूर द्वारा भी रणवीर इलहाबादिया पर कार्यवाही की मांग की गई है। लेकिन अब हाल ही में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का रणवीर इलहाबादिया पर गुस्सा उतरा है। कॉमेडियन ने खुद इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है और नई जनरेशन के वल्गर कमेंट्स पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
जूम टीवी के साथ बातचीत के दौरान सुनील पाल ने रणवीर इलहाबादिया और समय रैना जैसे कॉमेडियंस को 'आतंकवादी' संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि अब इन कॉमेडियन पर एक्शन लेना जरूरी हो गया है जो सच में कॉमेडियन है ही नहीं। बल्कि यह लोग हमारे समाज पर एक कलंक है और वह आतंकवादी हैं।"
सुनील पाल ने इस पर आगे यह भी कहा कि "अभद्र भाषा और अश्लील कंटेंट का यह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाद में कंटेंट क्रिएटर होने का दावा भी करते हैं। असल में इनके पास में कोई कंटेंट है ही नहीं और ये लोग क्रिएटर भी नहीं हैं। मेरे हिसाब से तो इस तरीके की गंदगी फैलाने के लिए इनका काम से कम 10 साल की जेल की सजा होनी चाहिए।"
सुनील पाल आगे कहते हैं कि "यह लोग हमारे समाज और आने वाले फ्यूचर को बर्बाद कर रहे हैं। यहां तक कि हमारी इज्जतदार कम्युनिटी को भी बेइज्जत कर रहे हैं जैसे कि सिख कम्युनिटी को। यह लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











