India's Got Latent की Controversy पर Samay Raina का आया पहला रिएक्शन, हटा दिए सारे वीडियोज

Samay Raina Reaction On India's Got Latent Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना (Samay Raina) का रिएक्शन सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 'इंडिया गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं, उन्होंने कहा कि यह "मेरे लिए बहुत ज्यादा है"।
समय रैना, जिन्हें अब महाराष्ट्र साइबर सेल से समन का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र "उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था"।
Samay Raina का रिएक्शन
समय रैना ने एक्स पर पोस्ट करके कहा- "जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज्यादा है। मैंने अपने चैनल से इंडिया गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सपोर्ट करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।"
रणवीर इलाहाबादिया का वीडियो हुआ वायरल
रणवीर इलाहाबादिया, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें इंडियाज गॉट लेटेन्ट के हालिया एपिसोड के दौरान माता-पिता और सेक्स पर उनके कमेंट की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस घटना के बाद, इलाहाबादिया ने माफी मांगेत हुए एक वीडियो भी रिलीज किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनसे फैसला लेने में चूक हो गई। यही नहीं, इलाहाबादिया ने बताया कि इस वीडियो के बाद से उनका करियर बर्बाद हो गया है।
साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की
साइबर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है और मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पिछले एपिसोड में हिस्सा लेने वाले 'गेस्ट' और 'जजों' के साथ दूसरे लोगों को नोटिस जारी किया है।
मामले में मंगलवार को इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। विभाग ने रियलिटी शो के मेकर्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसके सभी 18 एपिसोड हटाने को भी कहा था। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कई कंटेस्टेट्स ने पहले के एपिसोड के दौरान भी अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











